पाटन,,दुर्ग जिले के खारुन नदी के तट पर स्थित नगर पंचायत अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण का आयोजन 27 में से प्रारंभ होकर 2 जून तक चलेगा जिसके लिए आज रविवार को कथा स्थल का भूमिपूजन एवम कार्यालय का शुभारंभ किया गया आयोजक अम्लेश्वर निवासी जिला पंचायत सदस्य मोनू साहु, पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में दूर दूर से श्रद्धालु आयेंगे इसके लिए अम्लेश्वर में 55 एकड़ भूमि में शिव पुराण कथा का आयोजन होगा जिसकी तैयारी जोर से पिछले कुछ माह से की जा रही है कथा स्थल के चयन के पश्चात भोजनालय, पार्किंग स्थल इत्यादि का भी चयन कर लिया गया है रविवार को 12 मई को महादेव घाट भगवान हाटकेश्वर नाथ मंदिर के आचार्य राहुल शर्मा एवम उनके चार अन्य आचार्य ने विधिवत्त मंत्रोच्चारण के साथ कथा स्थल का भूमि पूजन संपन्न हुआ,जिसके बाद आयोजन के सुचारू व्यवस्था के लिए एक वृहत कार्यालय शुभारंभ किया गया भूमि पूजन एवम कार्यालय उद्घाटन के पश्चात विभिन्न समितियां का गठन करने का पहल भी किया गया जिसमें सफाई, पेयजल, भोजन, पार्किंग, आवास व्यवस्था के साथ साथ शोशल मीडिया इत्यादि के लिए प्रक्रिया प्रारंभ किया गया जिसमे उपस्थित लोगो ने समितियों में नाम जुड़वाने सक्रियता दिखाई ,,
अम्लेश्वर में 27 मई से प्रारंभ होने वाले शिव महापुराण के लिए कथा स्थल में किया गया भूमिपूजन,
