दुर्ग,,ब्राह्मण समाज दुर्ग भिलाई के तत्वाधान में राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव 16 मई दिन गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा संध्या 4:00 बजे अग्रसेन चौक से रैली प्रारंभ होगी और विभिन्न मार्गो से होते हुए परशुराम भवन नदी रोड दुर्ग पहुंचेगी जहां संध्या आरती होगी उसके बाद भोजन प्रसादी का वितरण होगा समाज के बुजुर्गों हेतु रैली में वाहन व्यवस्था की गई है तथा सभी सामाजिक बंधुओ से निवेदन किया गया है कि वे कुर्ता पजामा एवं महिलाएं लाल पीली साड़ी पहन करके शामिल हो एवं समाज को गौरवान्वित करें उक्त जानकारी सनातन धर्म,रक्षा वाहिनी राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख देवेश मिश्रा ने दी
16 मई को दुर्ग में परशु राम भगवान जन्मोत्सव मनाने निकलेगी विशाल शोभा यात्रा,,
