सर्व ब्राह्मण समाज ने मदर्स डे पर किया मातृ गौरव सम्मान



रायपुर, सर्व ब्राह्मण समाज ने मदर्स डे पर समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मातृ गौरव सम्मान से सम्मानित किया । समाज कार्यालय छत्तीसगढ़ सदन कैलाशपुरी में वरिष्ठ साहित्यकार व कवि डॉ सविता मिश्रा के मुख्य अतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में रत्ना शर्मा, शिखा शर्मा, शारदा मिश्रा, कविता शर्मा, शशि पांडे, सुनंदा दुबे को पुष्पमाला से स्वागत कर स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर मातृ गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उक्त अवसर पर डॉ मिश्रा ने मदर्स डे को विस्तार से बताया। उन्होंने मां को भगवान का दूसरा रूप निरूपित किया। मा ही है जो संस्कार से संस्कारित करके व्यक्तित्ववान समाज का निर्माण करती है। संचालन समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *