सर्वसम्मति से अशोक दीक्षित ब्रह्मण समाज के अध्यक्ष बने

छुरा @@@@विकासखंड में ब्राह्मण समाज के द्वारा प्रतिवर्षानुसार की भांति इस वर्ष भी श्री मानस मंदिर मे भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूम धूमधाम से मनाया गया। समाज के सभी विप्रगण द्वारा भगवान के जन्मोत्सव दिवस पर प्रातःकाल पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन अक्षय तृतीया (अक्ति) त्यौहार होने से नवीन कार्यकारिणी हेतु बैठक एवं भोजन प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे छुरा नगर एवं विकासखंड के आसपास के सभी ग्राम के विप्रगण शामिल हुए।ब्राह्मण समाज के इस बैठक मे नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,कार्यकारिणी मे सर्व सम्मति से अशोक दीक्षित (मक्खू महाराज) अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अजय शुक्ला एवं कन्हैया मिश्रा,कोषाध्यक्ष डी के शुक्ला,महामंत्री रमेश त्रिपाठी व बीरेंद्र पाण्डेय,कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे नरेन्द्र तिवारी,लखन तिवारी,कामता तिवारी,विनोद तिवारी,रुपेश शर्मा,भोला पांडेय,अरुण चौबे,ओ पी द्विवेदी, मनोज दुबे, हरिश शर्मा,चतुर पांडेय, मीडिया प्रभारी मेष नंदन पांडेय,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र दीक्षित,सचिव अखिल चौबे को पद पर नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों के चयन होने पर लाल त्रिपाठी रितेश दीक्षित शशांक चौबे रवीन्द्र दीक्षित जय प्रकाश मिश्र प्रदीप मिश्रा आनंद सारस्वत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *