पाटन ब्लाक के अंतिम छोर खारुन नदी के किनारे बसे गांव सिपकोन्हा स्कूल के बच्चे ब्लाक में अग्रणी रहे,, ग्रामीणों ने इसे प्राचार्य एवं शिक्षकों के मेहनत का परिणाम बताया,,,,,

पाटन–शासकीय हाई स्कूल सिपकोना का इस वर्ष परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा ।कुल 51 प्रविष्ट विद्यार्थियों में से 45 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ,जिसमें से 25 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 20 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं । शाला का छात्र उमाशंकर साहू पिता श्री हेमलाल साहू ने 95.33% अंक अर्जित कर पाटन ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के 6 विद्यार्थियों को 80% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। शाला की इस सफलता पर ग्राम के सरपंच रामनारायण साहू जी, शाला विकास समिति के सदस्य खोरबाहरा साहू , ईश्वर बंजारे , बहोरन बंजारे , टेक सिंह निषाद, दीनबंधु निषाद , ताम्रध्वज साहू तथा समस्त सम्मानित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त कर समस्त सफल विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं वह बधाई प्रेषित की है शाला की प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल ने शाला के उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय व्याख्याता श्रीमती करुणा राजपूत, श्रीमती भुनेश्वरी वर्मा , श्रीमतीमुक्ता गुप्ता, श्रीमती नंदिनी वर्मा ,श्रीमतीउमा वर्मा ,श्रीमती भारती मिरी आदि के अथक प्रयास को दिया है। शाला परिवार की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *