गोंड़पेंड्री में ट्रेलर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटो चक्काजाम

पाटन। स्टेट हाइवे क्रमांक 22 दुर्ग पाटन मुख्य में शुक्रवार की शाम को करीब 6 बजे गोडपेंड्री में एक ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्ग पाटन स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस व राजस्व अधिकारी से चर्चा के बाद करीब दो घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। तत्काल सहयोग राशि मिलने के बाद ग्रामीण व मृतक के परिजन शांत हुवे।  इस दौरान गोड पेंड्री के  सरपंच नीलेश गनीर, तोरण साहू, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा, एडिशनल एसपी ग्रामीण लखन पटले, एसडीओपी आकाश राव गिरिपुंजे, उतई टीआई सतीश पुरिया, पाटन टीआई शिवानंद तिवारी, अमलेश्वर टीआई डीएसपी श्री राजपूत, रानितराई टीआई सीताराम ध्रुव सहित पुलिस मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *