सीसी रोड निर्माण में शुरू हो गई लीपापोती का खेल शुरू…..विभागीय अधिकारियों के आदेश का ठेकेदार पर कोई असर नही

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा में नहर लाइनिंग सह सीसी रोड का निर्माण कार्य लगभग 2 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जिसमे 800 मीटर सीसी रोड भी बनाया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिये बनाई जा रही नहर लाइनिग और सीसी रोड कही किसानों के लिये मुशीबत ना बन जाये। नहर का लाइनिंग का काम मुख्य नहर से मुड़पार तक हो चुकी है। जिसमे कई जगह अभी से उखाड़ना शुरू हो चुका है। 

800 मीटर  तक बनी सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाई जा सकती है कि सड़क निर्माण के दौरान ही कई जगह से टूट चुकी है। निर्माण कार्य मे गुणवत्ता के साथ हो रही खिलवाड़ को पत्रिका के 29 जून के अंक में प्रकाशन के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया उसके बाद विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक किये जाने सख्त निर्देश दिये थे। विभाग द्वारा ठेकेदार को खराब हो चुके जगहों को दुबारा उखाड़ कर बनाये जाने का निर्देश दिया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा विभागीय अधिकारियों की बात को अनदेखी करते हुए अपनी मनमानी जारी रखते हुए सड़क खराब हुए कुछ जगहों को छिपाने के लिये  लीपापोती कर दी गई है। रेत की जगह डस्ट और जीरा गिट्टी का उपयोग….गौरतलब हो कि ठेकेदार द्वारा अपनी मुनाफा के लिये सीसी रोड निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। जिसमे रेती की जगह में डस्ट और जीरा गिट्टी डाला गया है। सीमेंट की मात्रा भी कम डाली गई है जिसके कारण सड़क में अभी से जगह जगह केवल गिट्टी ही दिखाई दे रही है। 

जिला पंचायत सदस्य पहुंची मौके पर किया सड़क निर्माण का निरीक्षण

समाचार पत्र एव ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिलने पर श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने ग्राम पतोरा में चल रहे नहर लाइनिंग एव सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षन किया। निरीक्षण के दौरान पता चला की इन दोनों ही कार्य में किसी भी प्रकार का गुणवत्तापूर्ण कार्य नही किया जा रहा है । जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जब मैने कार्यपालन यंत्री तिवारी से बात किया तो उन्होंने कहा की कही कुछ गड़बड़ी नही है।हम टेक्निकल लोग है और होगा भी तो कार्य खत्म होने के बाद मैं जाऊंगा जहाँ गड़बड़ी होगा सुधरवाउँगा। उन्हें ये पता नही है की कार्य का फाइनल कोड लगभग डेढ़ सौ मीटर हो गया है। मौके पर लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष भाजपा उत्तरमंडल पाटन, राजेन्द्र वर्मा, टीकाराम देवांगन,  गोपेश साहू, दिलीप,  तनुजा साहू  उपस्थित थे।

वर्षण

सड़क का निर्माण 2 लेयर में किया जाएगा,गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार से दुबारा सड़क बनवाई जाएगी। उपयोग की गई मटेरियल की भी जांच करवाया जाएगा।   बी. जी. तिवारी कार्यपालन अभियंता, सिंचाई विभाग दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *