दुर्ग लोकसभा चुनाव: पाटन क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान

पाटन। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पाटन विधानसभा क्षेत्र में सुबह मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली सुबह 11 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

इस दौरान दीपक निकुंज सहायक रिटर्निग ऑफिसर/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन द्वारा नगर पंचायत पाटन के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुकेश कोठारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती मीना साहू तहसीलदार पाटन, सौरभ वाजपेई मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाटन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *