10 मई को मनाया जाएगा भगवान परशु राम जयंती,,

सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में होगा आयोजन,,

पाटन। भगवान श्री परशुराम जी की जयंती सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में 10 मई को पाटन नगर में स्थित विप्र भवन में मनाई जावेगी सर्व ब्राह्मण समाज परशुराम भगवान की जयंती के  तैयारी को अंतिम रूप देने में  लगा हुआ है समाज के पदाधिकारी  गांव गांव में निवासरत समाज के परिवार से मिलकर 10 मई  को पाटन के  विप्र भवन में मनाई जाने वाली परशु राम जयंती के लिए आमंत्रित दे चुके है सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला,कोषाध्यक्ष विजय शर्मा,युवा अध्यक्ष नितेश तिवारी,सचिव आलोक पांडेय, चंचल द्विवेदी ,जितेंद्र मिश्रा  ने बताया कि   सर्व सम्मति से  लिए गए निर्णय के अनुसार   प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जमदग्नि पुत्र रेणुका नंदन भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर 10 मई  को  सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली जाने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा में समाज के प्रत्येक घरों से सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है  अक्षय तृतीया की शुभ तिथि पर समाज द्वारा सुबह 11 बजे विप्र भवन में  भगवान परशुराम जी का विधिवत पूजन किया जाएगा एवं दोपहर 4 बजे सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा   शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण कर पुन विप्र भवन पहुंचेगी ,उसके पश्चात मंच में उद्बोधन एवम बुजुर्गो का सम्मान किया  जावेगा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *