पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा 27 मई से पाटन के अमलेश्वर में होगा

पाटन। अन्तराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले का शिवमहापुरण कथा का आयोजन पाटन ब्लॉक के ग्राम अमलेश्वर में 27 मई से आयोजित की गई है। आयोजन की व्यापक तैयारी की जा रही है।शिवमहापुराण के आयोजनकर्ता जिला पंचायत दुर्ग के सभापति मोनू साहू, समाजसेवी पवन खंडेलवाल, समाजसेवी विशाल खंडेलवाल ने बताया कि अभी कथा स्थल को समतल किया गया है। कथा स्थल का भूमिपूजन का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 12 मई को शाम चार बजे होगा। इसके बाद कथा आयोजन की तैयारी गति पकड़ेगी। गौतरलब हो की इस आयोजन का इंतजार पाटन ब्लॉक सहित पूरे प्रदेश के शिव भक्तो को है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *