विजय को विजय दिलाने महुदा में कार्यकर्ताओं ने किया धुंआधार प्रचार-प्रसार

पाटन।। महुदा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगकर क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी विजय बघेल के लिए प्रचंड बहुमत से विजय बनाने के लिए अपील करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधान सेवक बनाने का आग्रह किया।भैया विजय बघेल ने ही महतारी, दाई दीदी के लिए महतारी वंदन योजना को बनाएं और आप सब को लाभ दिलाने वाले विजय बघेल है। इस बार हम सब को फिर से मोदी की सरकार बनानी है और विजय भैया को भारी मतों से कमल छाप में बटन दबाकर जिताना है। मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो देश फिर से सोने की चिड़िया बनेगा।भाजपा को लेकर दाई दीदी भाई भैया , बड़े बुजुर्ग सियान और युवा साथियों में काफी उत्साह है उमंग है। यही नहीं बच्चो में भी भारी उमंग है। बच्चे भी सोंच रहे है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भारत का इतिहास बदलने वाले, सम्माननीय सुरक्षित भारत का निर्माण कर रहे है। यह आम चुनाव नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण केलिए एक महायज्ञ है। इसमें हम सब को भी अपनी आहुति देनी है। 7 मई मंगलवार मतदान केंद्र जाकर कमल के फूल छाप में बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनायें।इस कार्यक्रम में प्रमुख से भागवत पटेल, अभय राम पटेल, बलदाऊ पटेल,चुम्मन साहू, जिधन साहू, तुलाराम पटेल, चुरावन पटेल, निर्मला बाई,ग्वालिन,बुधयारिन,होरी साहु,बोला पटेल, मनोरंजन, रामभरोसा,आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *