16 माह की रुकी हुई पेंशन पाकर गदगद हुई जमुना ठाकुर

पाटन । नगर पंचायत पाटन द्वारा एक महिला को 16 माह का रुका हुआ पेंशन दिया गया पेंशन पाकर जमुना ठाकुर गदगद हो गई खुसी उनके चेहरे पर दिखाई दे रही थी ।।

बताया गया कि आधार कार्ड में त्रुटि हो जाने की वजह से जमुना ठाकुर को 16 माह का विधवा पेंशन नही मिला था जमुना ठाकुर अटारी के वार्ड नंबर 15 की रहने वाली है आधार कार्ड में त्रुटी होने की वजह से पेंशन नही मिल पा रहा था आज एकमुश्त 16 माह का 5600 रुपये उनको दिया है इस मौके पर कमल किशोर वर्मा जलज पाण्डेय एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *