उतई. ग्राम उमरपोटी में बन रहे मकान में चोरी होने पर पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराए की उसका नवनिर्मित मकान ग्राम उमरपोटी में बन रहा है जिसमें वह दिनांक 14 जून 2020 को इलेक्ट्रॉनिक फिटिंग सामान का खरीदारी कर उसे लगवाने हेतु अपने नवनिर्मित भवन में रखी थी। जिससे घटना दिनांक समय को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर घुस कर ताला तोड़कर चोरी कर ले गए जिस पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 183 ऑब्लिक 2020 धारा 454 380 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटेल एवं अनुभव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उतई उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में त्वरित एक टीम का गठन कर गवाहों से पूछताछ किया गया। जिस पर यह ज्ञात हुआ कि घटना दिनांक समय को घर से निकलते समय पड़ोसी के द्वारा दो संदिग्धों का वीडियो बनाया गया था । उक्त वीडियो को पीड़िता को दिखाने पर यह ज्ञात हुआ कि वह व्यक्ति पीड़िता के निवास में काम करने वाला बिजली फिटर नारायण निवासी मडोदा है । जिसका पता तलाश करने हेतु तत्काल टीम भेजी गई जिससे पता चला की आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा है तथा उसका एक अन्य रूपेंद्र पाटिल पिता गजानन पाटिल उम्र 30 साल निवासी तेलुगु पारा नवई को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसमें अपने एवं अपने दोस्त नारायण के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए सामान को आधा-आधा बांटना बताएं जिस पर उक्त आरोपी से उसके हिस्से के सामान को विधिवत जब किया गया जिसकी कीमती लगभग ₹15500 है मुख्य मुख्य आरोपी नारायण घटना दिनांक से फरार है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश पुरिया ,प्रधान आरक्षक अश्वनी देशलहरे, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल ,आरक्षक अजय ढीमर की सराहनीय भूमिका रही।
