पाटन । समीप के गांव बोरिद में धान से भरी हुई ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई गांव बोरिद में पाहन्दा से पाटन में नवीन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है उसी रास्ते से वाहन क्रमांक सी जी 07सी ए 8226 है जो धान से भरी हुई पाहन्दा के तरफ़ जा रही थी रास्ते मे सड़क किनारे में जा कर पलट गई ।। वाहन मालिक का अभी तक पता नही चला है धान से भरी हुई ट्रक जा कहा से आ रही है ओर कहा जाने वाली थी इसका पता अभी तक नही चल पा रहा है वाहन की दिशा देखकर आकलन लगाया जा रहा है कि ट्रक बोरिद से होकर पाहन्दा की ओर जा रही थी ।।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई घटना स्थल से वाहन चालक गायब है अभी तक उस पलटी हुई वाहन को वहां से निकाला नही गया है ।
