रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरेआम गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एसबीआई के कैश वैन को लूटने की नीयत से बाइक सवार दो लोगों ने ड्राइवर पर गोली चला दी। ड्राइवर को बेहद गंभीर हालत में उपचार के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गार्ड को भी दो गोलियां लगी है, जो अभी घायल है।
यह घटना रायगढ़ शहर के कोतरा रोड इलाके में किरोड़ीमल आजाद चौक की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। नाकेबंदी शुरू हो गई है। सीसीटीवी से फूटेज निकाले जा चुके हैं। पुलिस पतासाजी में जुट गई है।
