(01 जुलाई से वेतनवृद्वि एरियर्स 01 जनवरी तथा 01 जनवरी का 01 जुलाई 21 को एरियर्स)
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री भूपेश बधेल, के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन के साथ आज 02 जुलाई गुरूवार को संध्या मुख्यमंत्री निवास में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों के वेतनवृद्वि पर विस्तृत व सारगर्भित चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पूर्व में 04 जून को हुई चर्चा व आश्वासन का पालन करते हुए प्रदेश में व्याप्त कोरोना महामारी के संक्रमण व आर्थिक स्थिति पर कर्मचारी संगठनों को विश्वास में लेते हुए स्पष्ट धोषणा की है कि प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को 01 जुलाई से देय वेतनवृद्वि प्रदान की जावेगी।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कलम वर्मा एवं प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रांतीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा हुई। दो दौर की पूर्व में अपर मुख्य सचिव श्री अभिताभ जैन हुई चर्चा की विस्तृत जानकारी उनहोने मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी प्रतिनिधियों से प्रदेश के आर्थिक संकट पर सारगर्भिैत चर्चा की। तद्पश्चात् विभिन्न विकल्पों पर चर्चा करते हुए अंततोगत्वा मुख्यमंत्री ने कर्मचारी प्रतिनिधियों से कहा कि 01 जुलाई 2020 को देय वेतनवृद्वि कर्मचारियों को स्वीकृत की जावेगी किंतु उसका नगद भुगतान न किया जाकर 01 जुलाई से 31 दिसंबर तक की एरियर्स राशि का भुगतान 1 जनवरी 2021 को तथा इसी प्रकार जिनका वेतनवृद्वि 01 जनवरी से देय है, उन्हें उसी तिथी से दिया जाकर उसके नगद राशि का भुंगतान 01 जुलाई 2021 को एरियर्स सहित नगद दे दिया जावेगा। तदाशय का आदेश जारी करने अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को उन्होने कह दिया है। कर्मचारी संगठनों को 03 वर्ष के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मान्यता जारी करने हेतु भी सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देशित कर दिया। जब करोना के लिए सेवारत् स्वास्थ विभाग के जुझारू कर्मचारियों के निधन पर 50 लाख का बीमा की चर्चा करते हुए, अन्य राज्यों से तुलना की गई तो मुख्यमंत्री तो उन्होने स्पष्ट कहा कि ईश्वर हमारे किसी स्वास्थ कर्मचारी के साथ ऐसा अनहोनी न करें, ऐसा होगा तो हम अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा राशि देगें। इस पर करतल ध्वनि से सभी ने उनका अभिवादन किया। प्रतिनिधि मण्डल में संयोजक कमल वर्मा, प्रदेश तृतीय वर्ग महामंत्री विजय कुमार झा, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संध कार्यकारी प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश चटर्जी, वन कर्मचारी संध अध्यक्ष सतीश मिश्रा, कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष बी.पी.शर्मा, बहुउदेश्यीय स्वास्थ कर्मचारी संध अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, राजेश रिछारिया प्रांताध्यक्ष डिप्लोमा इंजिनियर्स एशोसिएशन, यशवंत वर्मा प्रांतीय महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संध, ललित बधेल अपाक्स प्रवक्ता, लक्ष्मण भारती अजाक्स प्रांताध्यक्ष, शासकीय वाहन चालक संध प्रांताध्यक्ष एन.एच.खाॅन, लधु वेतन कर्मचारी संध प्रांतीय सचिव होरीलाल छेद्इया, देवलाल भारती मंत्रालय कर्मचारी संध, सत्येन्द्र देवाॅगन प्रांतीय महामंत्री अपाक्स, पी.के.नामदेव महामंत्री, अनिल सिन्हा छग. अधिकारीी कर्मचारी पिछड़ा वर्ग संध, आदि नेता शामिल थे। सभी ने समवेत् स्वर से प्रदेश में महामारी संक्रमण काल में वेतन वृद्वि 01 जुलाई से ही देने के वादा को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल व अमिताभ जैन अपर मुख्य सचिव का तालियों की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया।
Attachments area
