अम्लेश्वर के दुर्गा नगर में मनाई मां कर्मा जयंती,,

आज झीट परिक्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय साहू समाज दुर्गा नगर अमलेश्वर में कर्मा जयंती का आयोजन किया गया ,जिसमें सर्वप्रथम साहू समाज दुर्गा नगर के महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर भ्रमण किया गया फिर भक्त माता कर्मा का पूजन आरती किया गया तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित

परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के अध्यक्ष कल्याण साहू ने भक्त माता कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमें भक्त माता कर्मा के पद चिन्हों पर चलना चाहिए और समाज में समरसता बनाकर रखना चाहिए और सामाजिक कार्य में प्रत्येक व्यक्ति को भाग लेना चाहिए, इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के सचिव गिरजानंद साहू, परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के न्याय प्रकोष्ठ के सचिव युगल किशोर साहू ,परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के तहसील प्रतिनिधि मनीराम साहू, उपाध्यक्ष गीता साहू ,महिला संयोजिका दुलारी साहू, स्थानीय साहू समाज करगा गभरा के अध्यक्ष भोलाराम साहू तथा स्थानीय साहू समाज दुर्गा नगर अमलेश्वर के अध्यक्ष उत्तम साहू, सचिव सत्तू राम साहू, कोषाध्यक्ष निर्मल साहू, महिला उपाध्यक्ष तारामति साहू, दुलारी साहू, संतोषी साहू एवं अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *