भगवान परशुराम सर्व ब्राह्मण शोभायात्रा 12 मई को निकलेगी

रायपुर, भगवान परशुराम प्राकट्य अवसर पर सर्व ब्राह्मण शोभायात्रा के आयोजन को लेकर समाज प्रमुखों की बैठक आशीर्वाद भवन में आहूत की गई। बैठक में सभी समाज प्रमुखों के विचार लेकर 12 मई को प्रतिवर्षानुसार धरना स्थल बुढ़ापारा से सायं 4:00 बजे शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा के स्वरूप को व्यापक रूप देने हेतु गहन विचार मंथन हुआ। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार यात्रा धरना स्थल से प्रारंभ होकर बुढ़ापारा, सिटी कोतवाली, मालवीय रोड, जय स्तंभ, शारदा चौक, तत्यापारा, होते हुए अंबा देवी मंदिर में आयोजित महा आरती में शामिल होंगे । बैठक में मुख्य रूप से कान्यकुब्ज, सर्व ब्राह्मण समाज ,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, विप्र वाहिनी ,गोड ब्राह्मण, छत्तीसगढ़ी , सरयूपारीण, मराठी, पंजाबी, प्रगतिशील, पुष्टिकर, ब्रह्म भट्ट, आंध्रा, सनाड्य ब्राह्मण समाज के अरुण शुक्ला, ललित मिश्रा, प्रहलाद मिश्रा, दिनेश शुक्ला, विनय तिवारी, अरविंद ओझा, राजीव उंबरकर , सुरेश मिश्रा, रज्जन अग्निहोत्री, राघवेंद्र मिश्रा, नीतीश शर्मा, संतोष पुजारी , अजीत शर्मा, धनंजय शर्मा, श्याम दुबे, आशीष पंडित, बिहारी लाल शर्मा, उमाकांत मिश्रा, राजेश शर्मा, संदीप गोविलकर, जयप्रकाश मिश्रा, संजय शर्मा, सोमेश चंद्र तिवारी, ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में लिए गए निर्णय पर अपनी सहमति देने वाले समाज प्रमुखों में मुख्य रूप से मुक्तिनाथ पांडे, राजेंद्र दुबे, नीलकंठ त्रिपाठी, लव कुश पांडे, सुरेश शुक्ला ,मुन्ना मिश्रा, मनीष मिश्रा, जेपी शर्मा ,राजेश मिश्रा, नीरज शर्मा, अक्षय दीवान ,आर मुरली , दशरथ शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला ,राजकुमार शर्मा, अजय त्रिपाठी, प्रमोद गौतम, शिवाकांत त्रिपाठी, विशाल पांडे शामिल है। संचालन ललित मिश्रा तथा आभार अरुण शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *