
*विश्व रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर, शिक्षा क्रांति महात्मा ज्योतिबा फुले एवं संत नकुलदेव ढीढ़ी के जयंती समारोह गोड़पेंण्ड्री में आयोजित किए गए**नवोदय विद्यालय में चयनित बच्चों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों का सम्मान व मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम तथा बच्चों के लिए कैरियर गाइडेंस भी हुए*विश्व ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जयंती समारोह विश्व के 192 देशों के साथ पाटन तहसील क्षेत्र के गोंडपेंण्ड्री गांव में 14 अप्रैल रविवार को शाम 4 बजे से सतनामी आसरा पाटन एवं सतनामी समाज गोड़पेण्ड्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए।इस अवसर पर शिक्षा क्रांति एवं महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले जी तथा छत्तीसगढ़ निर्माण प्रथम जेल सत्याग्रही एवं गुरू घासीदास जयंती के जन्मदाता संत नकुलदेव ढीढ़ी जी के जयंती भी साथ में मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं पंथी पार्टी गोड़पेण्ड्री के कलाकारों द्वारा महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित-पुष्प अर्पित पश्चात प्राथमिक शाला कौही के कक्षा चौथी के विद्यार्थी रोहन निषाद द्वारा भारत के संविधान का प्रस्तावना वाचन से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से आईएएस अधिकारी महादेव कावरे ने नवोदय विद्यालय बोरई के लिए पाटन विकासखण्ड से चयनित बच्चों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का सम्मान किए एवं उपस्थित मतदाताओं को बिना भय व लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करने सभी चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान करने जागरूक करते हुए मतदाता शपथ दिलाई।

साथ ही उपस्थित बच्चों और उनके पालकों को कैरियर गाइडेंस व उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु अपने जीवन में तथा प्रत्येक व्यक्ति-समाज और राष्ट्र के विकास में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता देवलाल भारती अवर सचिव, विशेष अतिथि अनिल बनज अध्यक्ष सोजलीफ, विनोद कोसले को-फाउंडर सोजलीफ, युगल किशोर आडिल मनवा कुर्मी क्षत्रिय राज प्रधान पाटन,अमोलदास टंडन देवादास सम्मानित,खिलावन चोपड़िया पूर्व प्रदेशाध्यक्ष महार समाज ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के आत्मा और महापुरुषों की बहुमूल्य धरोहर भारत के संविधान में प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता-अखंडता निहित हैं।इसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीयों की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में चुलबुली डांस ग्रुप कौही के बच्चियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत ने किया ।इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती ओम टंडन, श्रीमती त्रिवेणी बंजारे, कौशल रात्रे, राजेन्द्र प्रसाद मारकण्डे, भारती जांगड़े, स्वाति मारकण्डे,रीत्तु जोशी,अमित बारले,दानेश मारकण्डे, भोजराज महिलवार, राजकुमार मारकण्डे, चन्द्रशेखर जोशी,सुखेन जांगड़े, कुणाल मारकण्डे, मनीष टंडन, छत्रपाल जोशी, विश्व प्रताप देशलहरे, सुधांशु, देवेन्द्र बंजारे,कुसमा बांधे सहित बड़ी संख्या में
