पाटन,, तरीघाट सरपंच अशोक साहू पूर्व में अवैध कब्जों के खिलाफ तहसील के सामने में अनशन कर चुके हैं,उनकी महत्वकांक्षी योजना है,की व्यावसायिक परिसर बनाकर गरीब व बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु तरीघाट में रसूखदार व ऊंचे पूंजी वाले लोगो की अवैध कब्जे को हटाने के लिए चक्काजाम जैसे बड़े आंदोलन कर चुके हैं तहसीलदार पाटन द्वारा अतिक्रमणकारियो को अर्थदंड भी किया गया है एवम अतिक्रमण का आदेश भी दिया गया है,सरपंच ने बताया कि शासकीय अस्पताल व रोड किनारे की कीमती जगहों पर अतिक्रमणकरियों द्वारा कॉम्प्लेक्स बनाकर किराए से पैसे कमाई की जा रही है, श्री अशोक साहू जी कलेक्टर सहित आला अधिकारियो के विगत चार वर्षों से चक्कर कांट रहे हैं जिसपर आज पर्यंत तक कार्यवाही न किया जाना समझ से परे है, व राजनीति से प्रेरित नजर आ रहा है। कल दिनांक 07/04/2024 को दिन रविवार को पुष्पेंद्र बबलू साहू के निर्माणधीन मकान में कार्यवाही की गई, जो अधिकारियो की राजनीति से प्रेरित सोच को उजागर करता है,इसी क्रम में सरपंच अशोक साहू ने कहा कि, तरीघाट के अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए अन्यथा आंदोलन आम जन मानस के सहयोग से किया जाएगा,
तरीघाट सरपंच अशोक साहू ने लगाया अधिकारियों पर राजनितिक दबाव मे कार्य करने का आरोप
