अवैध अतिक्रमण को हटाना प्रशासन का कार्य है, विपक्षी के पास मुद्दा नही होने के कारण सांसद की बढ़ती लोकप्रियता की छबि को बदनाम करने की कर रही है कोशिश ,,,भाले

पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड 4 में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध अतिक्रमण किया था जिसकी सूचना मिलने पर नगर पंचायत टीम द्वारा कार्रवाई की गई। लेकिन इस कार्रवाई को लेकर कुछ लोग जबदस्ती अफवाह फैला रहे है की किसी समाज के व्यक्ति का अतिक्रमण हटाया गया है। इसे लेकर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया की कुछ लोग जानबूचकर चुनावी लाभ लेने के लिए झुटी बात फैलाकर सांसद विजय बघेल जी का छबि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दे की कुछ दिन पहले भी उसी स्थान पर उसी व्यक्ति द्वारा पहले और अतिक्रमण किया था जिस पर नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया गया था। योगेश निक्की भाले ने बताया की अगर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जाता है तो उसे प्रशासन द्वारा हटाया जाता है।योगेश निक्की भाले ने बताया की इस विषय पर साहू समाज को बीच में लाकर कुछ लोग सामाजिक बता कर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे है। यह सब चुनावी लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। सांसद विजय बघेल की लोकप्रियता को देखते हुए विपक्षी के पास कोई मुद्दा नही होने के कारण इस प्रकार की ओछी हरकत करने लगे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *