भिलाई,,, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटनराज का सामाजिक चुनाव हुआ। जिसमें राजप्रधान के पद पर श्री युगल किशोर आडिल नवनियुक्त हुए है! जीत के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज सबसे पहले दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी से मिलकर आशीर्वाद लेने निज निवास सेक्टर-5 भिलाई पहुंचे। सभी पदाधिकारियों ने सांसद से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर सांसद ने सभी को मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा करके सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। समाज की बागडोर युवा हाथों में है यह बहुत अच्छी बात है। समाज को मजबूत कर सही दिशा में ले जाए। युवाओं को समाज से जोड़कर रखे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें और हम सबका साथ आशीर्वाद आप सब के साथ है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश आडिल, आशीष बंछोर, लुकेश वर्मा, मोहिनी जवाहर नायक, संदीप वर्मा, मनीष वर्मा, निक्कू वर्मा, विपिन बंछोर, सोमन वर्मा, लोकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, पोषण वर्मा, उत्तम कश्यप, शंकर वर्मा, खूबचंद वर्मा, कृष्णा वर्मा, गोपाल कृष्णा वर्मा, डाकेश्वर परगनिहा, सहित आदि लोग शामिल रहे।
नव नियुक्त राज प्रधान सांसद से मिले, लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन
