होली स्नेह व प्रेम का त्यौहार है :- कुंवरसिंह

देवरीबंगला / ग्राम सुरेगांव व गंधरी में ग्रामीणो द्वारा फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवरसिंह निषाद थे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्णा की पूजा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि फाग गीत युगों से चली आ रही है। गांव एवं शहरों में फागुन मास में जगह-जगह फाग गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें ग्रामीण अपनी एकजुटता दिखाते हुए सबको साथ मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं। होली जैसा ह्रदय को आनन्दित करने वाला कोई दूसरा पर्व नही है। रंगो से सराबोर लोग एक दूसरे के गले मिलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश देते है। हिंदू धर्म में होली का त्यौहार महत्वपूर्ण स्थान रखता है। धर्म से जोडते हुए अर्धम पर जीत का पर्व माना गया है। वर्तमान में युवाओं में होली को लेकर गाना-नाचना मात्र रह गया है। होली की पुरानी परम्पराओं से आज का युवा दूर होता जा रहा है। लोग होली में घर से बाहर तक नही निकलते। होली परम्परागत ढंग से फाग गीतों की मधुर फुहार के साथ मनाई जाती है।होली का त्यौहार मौज मस्ती व खुशियों का त्योहार है। यह हर्षोल्लास परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, सौरभ देशमुख, देवेंद्र जोशी, अभिषेक देशमुख, यमेंद्र देशमुख, लेखराम यादव, राजीव देशमुख, इंदरमन देशमुख, कलीराम यादव, दीपक दिल्लीवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *