भू माफियों से परेशान किसानों ने राजस्व विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देकर बिल्डरों के द्वारा खेती के जमीन पर जबरदस्ती बुलडोजर चलाकर सड़क बना देने की शिकायत किया है

पाटन,,ग्राम पाहंदा,,(आ ) के किसान आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय पहुंच कर लिखित ज्ञापन सौप कर भू माफियो से खेती की जमीन बचाने गोहार लगाई है जिसमे बिल्डरों के द्वारा किसान के बगैर सहमति से खेती वाली जमीन बुलडोजर चलाकर 60 फीट चौड़ी ,500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कर दिया गया है एस डी एम ,तहसील दार एवम थाना प्रभारी अम्लेश्वर को किसानों के द्वारा सौपे गए आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पाहंदा (अ) के किसानों की कृषि भुमि जो कि खम्हरिया खार प.ह.न. 7 पर स्थित है जिसमें 12-12 किसानो कि 15 एकड़ जमीन ख.नं.240,178,179,176/1,176/2,175/1,175/2,185,161/1162/2 142 जमीन पर विगत एक सप्ताह पहले जमीन दलालो ने बिना पुछे जोर जबरदस्ती कर 60 फीट चौड़ी एवं 500 मीटर लम्बा रोड का निर्माण किया है जबकि किसानो के साथ किसी भी प्रकार सौदा लेन-देन या कय विकय जैसी कोई जानकारी नहीं है। इस बात की जानकारी होने पर पाहंदा के किसानो ने अपने खुन और पसीने की कमाई हुई पैत्रिक सम्पत्ती को तहस नहस देखकर किसानो में काफी दहशत का मौहाल है एवं किसान काफी आक्रोशित भी है क्योकि खेत के मेड़ को तोड़कर समतलकर कब्जा करने और जमीन को लुटने की नियत से धनबल एवं बाहुबल का प्रयोग किया जा रहा है भू माफियाओ का किसान की इस कृषि भूमि मे अवैध प्लाटिंग करने का दुस्साहस करना पूरी तरह दादागिरी एवं आतंक फैलाकर कानून व्यवस्था को धत्ता बताकर जंगल राज चलाने की तैयारी बड़े बिल्डर के इसारे पर उपरोक्त कार्य को अंजाम देने मे लगे हुए है। प्रभावित किसानों के नाम जो कि ग्राम पाहंदा के निवासी है जिनका नाम निम्नानुसार है:- 1. चिन्ता राम आ. मटके समनामी 2. निरज साहू आ. विष्णु साहू 3. सुखचंद समनामी 4. चेतन देवांगन आ. कोदूराम देवांगन 5. ताम्रध्वज वर्मा आ.शत्रुहन वर्मा 6. देवनारायण वर्मा आ. विजय लाल वर्मा 7. भरत साहू. शत्रुहन साहू आ. रामू साहू है जबकि पिड़ित किसानो ने खेत में जायजा लेने पहुंचें तो ग्राम खम्हरिया के उपसरपंच संतोष टंडन ने पहले आनाकानी किया बाद मे उन्होनें स्वयं स्वीकार किया कि उनके खुद के ही सुपर विजन मे सड़क निर्माण का कार्य हुआ है एवं खेत को पुनः यथा स्थिती में लाने की बात स्वीकार किया है उपसरपंच ने यह भी बताना स्वीकार किया है जिसमे स्वास्तिक बिल्डर के मालिक एवं कई दलाल जिसमें विजय शंकर गंधर्व विजय कुमार गुलाटी, कपिल गंधर्व, के नाम एवं मों. नंबर की जानकारी किसानो को दी गई है जबकि इस तरह कि घटना आये दिन राजधानी से लगे हुए गांव पाहंदा, परसदा, मगरघटा, भोथली, अमलेश्वर, खम्हरिया, मोतीपूर, कोपेडीह, सांकरा की कोटवारी जमीन काबिल कास्त की जमीन आदिवासी जमीन भू माफिया के कब्जे मे है जो जांच का विषय है ग्ग्रमीणो ने यह भी बताया है छत्तीसगढ़ शासन की शासकीय जमीन जिसकी कीमत करोड़ो मे है उसको भी काला पीला कर जमीन दलाल कई टुकड़ो मे बेचकर अवैध प्लाटिंग कर चुके है ग्रामीणो ने बताया है कि शासन प्रशासन को इसकी जानकारी लिखित एवं मौखिक रुप से कई बार दी जा चुकी है इसके बावजूद जमीन दलाल को कानून का किसी भी प्रकार की फिक नहीं है और ना ही प्रशासन जाग रहा है जिस दिन प्रशासन जाग जायेगा उस दिन सैकड़ो जमीन दलाल जेल की सलाखों में नजर आयेंगे किसानों से चर्चा के बाद एस डी एम दीपक निकुंज ने किसानों को कहा है कि इस तरह के कार्य करने वाले दोषी बिल्डरों पर कानून सम्मत कारवाही की जावेगी लेकिन ग्राम पाहंदा के किसान अश्वनी साहु, रामावतार साहु, नीरज साहु,चिंताराम बंजारे, ओमन कुमार बंजारे,दीपक कुमार,आशीष लहरे,विश्वनाथ साहु ने बताया कि भिलाई रायपुर नजदीक होने के कारण भू माफियों की नजर खमरिया, पहंदा, अम्लेश्वर जैसे ग्राम के किसान दहशत में है पर अब किसानों ने भू माफियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *