बेटी बचाओ मंच ने निकाली नशा विरोधी रैली

रायपुर, बेटी बचाओ मंच कुशालपुर ने होली में नशा से दूर रहने का संदेश युक्त बैनर लेकर ढोलक मंजीरा सहित होली गीत व नारे लगाते हुए रैली निकाली। रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से गुजरी । रास्ते में नशे में धूत लोगों को नशा नहीं करने की समझाइश दी गई । मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया कि यह रैली विगत 15 वर्षों से निकल रही है । उन्होंने कहा इस रैली में नशा के साथ-साथ सफाई ,पर्यावरण को भी साफ रखने का संदेश दिया जाता है। रैली में प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा, सुधा शर्मा ,नलिनी रेड्डी, संगीता शुक्ला ,रोमा पिल्ले, रश्मि शर्मा ,अनुराधा शर्मा ,मोना दुबे, लता सिधारे, नेहा पटेल, लक्ष्मी साहू , यशोदा कश्यप, रश्मि रेड्डी, रश्मि राजपूत सहित पदाधिकारी शामिल थे। संचालन रश्मि रेड्डी तथा आभार संगीता शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *