पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वित्त विभाग में कार्यरत अशोक देवांगन उच्च श्रेणी लिपिक ने अपना शोध प्रबंध डा एल, एस, गजपाल के शोध निर्देशन में सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत समाज शास्त्र विषय में अपना शोध प्रबंध पूर्ण किया । जिस का शोध विषय है ,,,,*वैश्विक महामारी कोविड -19 का प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक आर्थिक स्थिति पर प्रभाव: एक समाजशास्त्री अध्ययन ( छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के कसडोल एवं पलारी विकासखंड के विशेष संदर्भ में)*आप प्रारंभ से ही मेघावी और कुशाग्र बुद्धि के धनी रहें हैं । इस मुकाम तक पहुचने में अशोक देवांगन ने अपने स्वर्गीय पंचूराम देवांगन और माताश्री श्रीमती रामदुलारी देवांगन जी के अथक परिश्रम और उनके बलिदान एवम आशीर्वाद का ही परिणाम से संभव हो पाया है ।श्री अशोक देवांगन जी की इस उपलब्धि पर वि वि कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र एवम वर्तमान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील नामदेव शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारीयों ने बधाई देते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए ।
वैश्विक महामारी कोविड -19 का प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक आर्थिक स्थिति पर प्रभाव, पर अशोक देवांगन ने शोध पूर्ण किया,,
