सेलूद में नल जल योजना का हाल बेहाल…विभागीय लापरवाही का नतीजा भुगतना पड़ रहा ग्रामीणों को

पाटन। विकासखण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद में सरकार के लाख प्रयास के बावजूद विभागीय उदासीनता व लापरवाही के कारण हर घर नल जल योजना बेपटरी होकर रह गई है। जिस के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी निस्तारी के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ग्राम सेलूद के अधिकांश वार्ड के लोगों को शुद्ध जल अब तक नहीं मिल पा रहा है। कुछ वार्डों को छोड़ दें तो अधिकांश वार्डों में हर घर नल जल का पानी लोगों के लिए बेकार साबित हो रहा है। 

चार महीने से है काम बंद

जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल लगाया जाना है। लेकिन ठेकेदार द्वारा विभाग से भुगतान नही होने के कारण पिछले चार महीनों से काम को अधूरा छोड़ दिया गया है। कई घरों में नल पोस्ट भी लगा दिया गया लेकिन कनेक्शन नही जोड़ा गया है। बजरंग चौक सेलूद में पाइप लाइन विस्तार नही किये जाने के कारण व्यापारियों को पीने के पानी के लिये जूझना पड़ रहा है।

वर्षण 

इंजीनियर को निरीक्षण करने निर्देशित कर दिया हु। जिन घरों में कनेक्शन नही हुआ सभी को दुरूस्त किया जाएगा।

अलाउद्दीन खान(एसडीओ पीएचई)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *