रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के यशस्वी व संघर्षशील 3 बार के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन गिरफ्तारी का माहौल है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि दिल्ली,पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी का व्यापक विरोध किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि राम मंदिर के भरोसे 400 सीट की दावेदारी करने वाले लोग, चुनावी बांड में अरविंद फार्मेसी के माध्यम से करोड़ों रुपए चंदा एकत्र करने वाले अब केजरीवाल से घबरा रहे हैं। विपक्षी नेता यदि भाजपा में प्रवेश कर लेते हैं, तो उनका नाम ईडी सीबीआई की प्राथमिकी से हटाया जाता है तथा उन्हें राज्यसभा, लोकसभा, के टिकटों, मुख्यमंत्री के पद नमाजे जाते हैं और जो उनका कहना नहीं मानता उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई की कार्रवाई की जाती है। देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा, आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने के बाद मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहते हुए भारत के संसदीय इतिहास में पहला व्यक्ति श्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए हैं।

रायपुर राजधानी में दोपहर 1:30 बजे अंबेडकर चौक में प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल साहू, उत्तम जायसवाल, प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, प्रियंका शुक्ला, विजय गुरूबक्षाणी देवलाल नरेटी, नंदन सिंह, परमानंद जांगड़े, दुर्गा झा, अनुषा जोसेफ, अन्यतम शुक्ला, कलावती मारको,एम एम हैदरी, प्रद्युमन शर्मा, संतोष कुशवाहा, अजीम खान, संजय गुप्ता, वीरेंद्र पवार, एस के माखिजा, सहित सैकड़ो नेताओं ने जंगी प्रदर्शन कर, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर रायपुर के माध्यम से प्रेषित किया। प्रदर्शन उपरांत प्रेस मीडिया, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
