संस्कार का बीजारोपण सशिमं ने किया है ,अच्छी समझ और संगत के साथ आगे बढ़े मंजिल कदम चूमेगी ,,प्राचार्य बारले

जामगांव आर।बोर्ड परीक्षा 2024 के बाद 12 वी वाले विधार्थियो को 11 वी वाले विधार्थियो ने शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर समर्पण सभागार में प्रतियोगिता युक्त समारोह आयोजित कर विदाई दिए। प्रतियोगिता में आचार्य की मिमेकरी, कोयल की आवाज ,पेपर डांस जिमिकंद रेसिपी ,लड़के साड़ी पहनकर दिखावे , आचार्यों की एक्टिंग ,गाना शेरो शायरी से सराबोर रहा विदाई समारोह। डीगेश्वरी तृषा प्राची दीक्षा चंद्रकांत नमन नीलकमल गूंजा गीतिका पूजा रेशमी दानेश्वर मंजूषा सोनिया आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिए।कालेज की राह संभल संभल कर चले भविष्य उज्ज्वल होगा,,,,प्राचार्य पीएल बारले ने कहा कि चलना संभल संभल कर मंजिल की रास्ते तो अच्छे है ,मगर समझ और संगत अच्छे हो ध्यान रखना जरूरी है। संस्कार का बीजारोपण विद्यालय ने किया है संस्कार प्रबल रखते हुए आगे बढ़ते रहना मंजिल अच्छी मिलेगी। प्राचार्य ने कहा कि स्कूल तक विधार्थी जीवन और कालेज लाइफ में अंतर होता है।कालेज में खुद को संभालना होता है लापरवाही हुई तो जीवन की दिशा और दशा बिगड़ने में वक्त नहीं लगती । हर हालत में माता पिता गुरु का अवश्य माने।भला राह मिलते रहेंगे।सरस्वती शिशु मंदिर का 14 साल सवर्णिम रहा,,,,छात्रा दीक्षा यदु डीगेश्वरी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जामगांव आर में जीवन का 14 साल स्वर्णिम रहा।किस्मत अच्छी थी इसलिए ऐसा संस्कारित शिक्षा वाला विद्यालय नसीब हुआ।घर परिवार जैसा वातावरण सीख नियंत्रण इस विद्यालय से अनमोल रत्न की भांति हमे मिला।जीवन संवारने के लिए शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है जिसकी पूर्ति मां सरस्वती की इस मंदिर में पूरी हुई। छात्रा ने कहा कि इस विद्यालय की गौरव गाथा आजीवन साथ साथ चलेगी।12 वी की छात्राए साड़ी पहनकर विदाई समारोह में भाग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *