बेटी बचाओ मंच विप्र नगर ने फागुनी गीत का आयोजन किया

रायपुर, बेटी बचाओ मंच विप्र नगर की ओर से श्रद्धा सदन में देवी महिमा भजन तथा फागुनी गीत का संगीतमय आयोजन किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने संगीतमय धुन पर ढोलक , मंजीरा, खंजरी के साथ टीका सहित आयोजन को प्रस्तुत किया । वहीं फूलों की पंखुड़ी के साथ थिरकते महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाया । साथ ही देवी आरती कर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा , विप्र नगर अध्यक्ष शशि यादव , नमिता डडसेना, रश्मि कश्यप , श्रद्धा उपाध्याय, मुन्नी साहू , गायत्री तिवारी, सीमा कश्यप, रिंकी हरिनखेड़े, भावना ग्वाल, लीना सिन्हा सहित पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *