उतई । कार्यकर्ता सम्मेलन मे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से भाजपा की रितीनीती से प्रभावित होकर लगभग 350 लोगों ने तथा कांग्रेस के पार्षदो ने थामा भाजपा का दामन भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भाजपा दुर्ग लोकसभा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सेलीब्रेशन पैलेस रिसाली नगर दुर्ग ग्रामीण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य वक्ता -प्रेम प्रकाश पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छ ग शासन, विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी, चंदूलाल साहू लोकसभा प्रभारी, राजीव अग्रवाल सह प्रभारी,पूर्व केबिनेट मंत्री रमशिला साहू, ललित चन्द्राकार विधायक दुर्ग ग्रामीण, पूर्व केबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, श्रीमती माया बेलचंदन, जितेंद्र वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग, महेश वर्मा जिला अध्यक्ष भिलाई जिला, प्रितपाल बेलचंदन सह संयोजक लोकसभा,
श्रीमती दिव्या कलिहारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, एवं पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता गण दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनमानस के आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के सैकड़ों लोगो ने विधायक ललित चंद्राकर व सोनू राजपूत के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया
