पाटन।। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा उत्तर पाटन के नेतृत्व में दुर्ग लोकसभा के सांसद एवं वर्तमान प्रत्याशी विजय बघेल से सौजन्य भेंट मुलाकात उनके निवास स्थान भिलाई सेक्टर 5 में किया गया। एवं श्री बघेल को लोकसभा में भारी मतों से विजय बनाने के लिए संकल्पित हुए एवं जीत की अग्रीम बधाई दिए। वही युवा मोर्चा के द्वारा दो वेदांत चतुर्वेदी और नोहर साहू को भाजपा प्रवेश कराया गया। जिसे श्री बघेल ने पार्टी का गमछा पहनकर सम्मान किया। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, महामंत्री रवि सिंगौर,उपाध्यक्ष रविकांत, राजू साहू, भागवत पटेल, अजय यादव,रामकुमार साहू,राहुल साहू,मनीष कोसले, विवेक कौशिक, कृष्णा साहू ,कमलेश साहू,सुमित साहू, राजेश चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पाटन उत्तर मंडल युवा मोर्चा ने की लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल से सौजन्य भेंट मुलाकात
