प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में न्यौता भोजन का हुआ आयोजन

सेलूद। शासकिय प्राथ एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में न्यौता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया । उसके पश्चात् न्यौता भोजन के तहत सभी छात्रो एवं अतिथियो को केला, जलेबी, खीर, एवं पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला सभी छात्र-छात्राएं पौष्टिक भोजन ग्रहण किये। अतिथियों के द्वारा आयोजन की प्रशंसा किये और भविष्य में समुदाय विशेष के सहयोग से आयोजन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर संकुल समन्व्यक रामलखन फेकर,टी.आर.साहू,जी.आर साहू सहित स्कूल स्टॉप उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *