भाजपा के डौंडी मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान प्रारंभ,,

शुभम गुप्ता की खबर,,

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान व जिला अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशानुसार भाजपा मंडल डौंडी द्वारा समस्त बूथों पर लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरूवात की गई। इस अभियान का मंडल स्तर पर प्रमुख कार्यक्रम ग्राम बेलोदा से प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सभी हितग्राहियों से निवेदन किया की माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री के पद पर आसीन करना है। देवलाल ठाकुर ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग को समानता की दृष्टि से देखते हैं वह सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। साथ ही साथ हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान बढा है राशन कार्ड में मुखिया के रूप में अगर महिला का नाम लिखा है तो इसका श्रेय मोदी जी को जाता है देशभर में 10 करोड़ महिलाओं व स्व सहायता समूह से सीधे संपर्क एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के दृष्टिकोण से शक्ति वंदन योजना के तहत कार्य होगा केंद्रीय एवं प्रांतीय कार्यशाला में प्रशिक्षण हो चुका है इसके पश्चात जिला स्तर पर कार्यशाला एवं मंडल स्तर पर कार्यशाला संपन्न होगा ब्लॉक स्तर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं बुथ स्तर पर इसकी विस्तृत कार्य योजना बनी है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने समिति का बूथ स्तर पर विस्तार करते हुए हर घर संपर्क करने का आह्वान भाजपा कार्यकर्ताओं से किया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक सोमेश साहू ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, जिला मंत्री अनिता कुमेटी, मंडल महामंत्री अजय चौहान, मंडल उपाध्यक्षहिंछा राम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर, पवन साहू, मितेन्द्र वैष्णव, ठाकुर राम,तोमेंद्र मंडावी, त्रिलोचन रावते, गंगाराम साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *