मिलेट मील्स के लिए स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही लोगों को जागरूक

कुम्हारी । दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाएं आम लोगों को मिलेट खाद्यान्न के उत्पाद के प्रति जागरूक कर रही हैं। समूह की बरखा साहू और हर्ष लता साहू बताती है कि हमारा समूह कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में मिलेट मील्स का संचालन कर लोगों को मिलेट खाद्यान्न के विभिन्न उत्पादों को आमजन तक पहुंचा रहा है । इसके अतिरिक्त शासन के सहयोग से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और मेले इत्यादि में भी हम सभी भाग लेकर मिलेट्स के उत्पाद लोगों तक पहुंचा रहे हैं । वर्तमान में हम लोग रायपुर सरस मेले में भाग लेकर मिलेट खाद्यान्न के विभिन्न उत्पादों का विक्रय करते हुए प्रचार और प्रसार कर रहे हैं । मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि महिलाएं पिछले एक साल से मिलेट्स के उत्पादों को आमजन तक पहुंचा रहे हैं । आवश्यकता अनुसार हम इन्हें प्रशिक्षण देते हैं और सहायता भी करते हैं, जिससे स्व सहायता समूह अपनी कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *