रूद्र यज्ञ के छठवें दिन माता कात्यायनी का पूजन किया गया, विधायक राजेश मूणत ने आशीर्वाद प्राप्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के पुरानी बस्ती में स्थित प्राचीन श्री राजराजेश्वरी महामाया मंदिर सार्वजनिक न्यास समिति के तत्वाधान में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित 10 फरवरी से यज्ञाचार्य पं राजेंद्र प्रसाद तिवारी थान खमरिया वाले तथा मंदिर के आचार्य पं श्री लालजी त्रिपाठी के आचार्यत्व में अनेक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार के साथ हवन कराया जा रहा है।न्यास समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी तथा सदस्य पं विजय कुमार झा ने बताया है कि गुरुवार षष्टमी के पावन तिथि पर मां कात्यायनी का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया गया जिसमें प्रतिनिधि स्वरूपेण इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद शर्मा, दुर्गा प्रसाद पाठक मंदिर व्यवस्थापक, महेंद्र पांडे ग्राम व्यवस्थापक, कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल, ललित तिवारी, शेखर दुबे, कृपाराम यदु, उपेंद्र शुक्ला, सत्यनारायण अग्रवाल, सूरज फुटान, कुंजलाल यदु, मंदिर पुजारी श्रीकांत पाण्डेय, मनोज शुक्ला, लक्ष्मीकांत पांडे आदि यज्ञ की व्यवस्था को सुचारू संपादित करा रहे हैं। संध्या संतान प्राप्ति की कामना वाले दंपति को प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे यज्ञ आरती के बाद खीर प्रसाद वितरित किया जा रहा है। आज मंदिर परिसर यज्ञ स्थल पर रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत ने संध्या यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *