पँचायत सचिवों का शासकीयकरण लोकसभा चुनाव से पहले किया जाय- महेन्द्र कुमार साहू

  • काम पँचायत सचिव का और नाम सम्बंधित विभाग को मिलता है,महतारी वन्दन योजना,राशनकार्ड नवीनीकरण, pm आवास,आयुष्मान कार्ड,pm विश्वकर्मा योजना के लिए सचिवों पर दबाव

पाटन। प्रदेश पँचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग जिलाअध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पँचायत सचिव सचिव केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के हितग्राही मूलक योजनाओं को ग्राम के अंतिम छोर के ब्यक्ति तक पहुचाते है व हर योजना को सफल बनाते है पँचायत सचिव विगत 28 वर्षों से शासकीयकरण की मांग को लेकर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी पीड़ा रख रहे है। भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में पँचायत सचिवों के परिवीक्षावधि पश्चात शासकीयकरण शामिल है व मोदी जी के गारंटी में है जिसके कारण पँचायत सचिवों की शासकीयकरण लोकसभा चुनाव से पूर्व कराने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व माननीय पँचायत मंत्री श्री विजय शर्मा जी व सरकार पर पूर्ण भरोषा व आश्वस्त है।
ग्राम पंचायत में पँचायत सचिव 29 विभाग के 200 प्रकार के काम करते है अपने मूल विभाग के कार्य को करते हुए अन्य विभाग के कार्यों को भी सफलता पूर्वक करते है और सम्मान सम्बंधित विभाग को मिलता है वर्तमान में महिला बाल विकास के महतारी वन्दन योजना, खाद्य विभाग के राशनकार्ड नवीनीकरण, स्वास्थ विभाग के आयुष्मान कार्ड, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधानमंत्री आवास योजना, विभाग के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसे विभिन्न कार्यो को पँचायत सचिव शासकीयकरण की आस में बिना विरोध किए पूर्ण उत्साह के साथ कर रहे है व शासन से एक ही मांग है कि पँचायत सचिवों को परिवीक्षावधि पश्चात शासकीयकरण की सौगात देकर 28 वर्षो से पीड़ित पँचायत सचिवों को न्याय प्रदान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *