सीएम से वेतन वृद्धि आदेश वापस लेने हेतु दिए गए आश्वासन से अवगत कराया

रायपुर. मुख्यमंत्री के निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ अपाक्स के मुख्य संरक्षक माननीय नंद कुमार बघेल जी के नेतृत्व में भेट कर छत्तीसगढ़ अपाक्स संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी से परिचय करवाया गया। अपाक्स संगठन से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि भेंट के दौरान शासन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई माह में देय वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश वापस लेने हेतु मुख्यमंत्री को पूर्व में दिए गए आश्वासन के संबंध में ध्यान आकर्षण कराया गया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश के शासकीय सेवकों के हित मे जल्द निर्णय लेने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक प्रधान, प्रांतीय महामंत्री सत्येन्द्र देवांगन एवं अजाक्स के प्रांताध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती, प्रदेश संगठन मंत्री ललित बघेल, जितेंद्र सिंगरौल, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *