बार बार बिजली बंद व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान भाजपाइयों ने सौपा ज्ञापन

बार बार बिजली बंद व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान भाजपाइयों ने सौपा ज्ञापन
पाटन। क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से लोग खासे परेशान हैं । भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज एसडीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावा पाटन फीडर स्थित ए ई की कार्यालय में अनुपस्थिति में जे ई श्री देवांगन को भी ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि बार-बार की विद्युत कटौती और क्षेत्र में आए दिन लो वोल्टेज की समस्या से लोग खासे परेशान हैं। जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाए। भाजपाइयों ने कहा कि व्यवस्था में अगर सुधार नहीं किया गया तो आगे कड़ा आंदोलन किया जाएगा। जे ई श्री देवांगन ने एक।सप्ताह में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वशन भाजपाइयों को दिया।।
आज ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से ।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर,मोरजध्वज साहू,मध्य पाटन मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर,अखिलेश मिश्रा,संदीप कश्यप, राज देवांगन,अनिल साहू,कुणाल शर्मा,त्रिलोक भाले,नगर पंचायत पाटन नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले,केवल देवांगन,राजू साहू,जय साहू,,हरिशंकर साहू,विकास बारले,राधे यादव व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *