रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय कालीबाड़ी चौक रायपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 05 फरवरी को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम केमुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवालमंत्री, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता श्रीमती मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर,विशिष्ट अतिथिडॉ. सीमा कंदोई (पार्षद) श्रीमती रंजना महावर की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी डॉ. किरण गजपालप्राचार्य शास. दू.व.महिला स्नातकोतर महाविद्यालय एवम छात्र संघ प्रभारी सविता मिश्रा ने दी है।
