खबर हेमंत तिवारी
।राजिम/ बोर्ड परीक्षा सर पर है और अब एक माह भी नहीं बचा है ऐसे में स्कूली बच्चों ने शिक्षक की मांग को लेकर गेट में ताला जड़ दिय है।और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।विकासखंड फिंगेश्वर के लोहरसी हाई स्कूल का मामला है। जहा बीते 2सालो से शिक्षक की कमी है एक शिक्षक दो, दो विषय पढ़ा रहे है।मुख्य रूप से संस्कृत, रसायन, विज्ञान, अंग्रेजी, जैसे विषय के शिक्षक की कमी।शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

तो वही अपने बच्चों के पढ़ाई की खातिर समर्थन में ग्रामीण व पालक शामिल रहे । ऐसे एक दिन के प्रदर्शन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। और देखना होगा कि अब संबंधित विभाग या जिला प्रशासन बच्चों की समस्या का हल कर पता है कि नही जिले में ऐसे कई स्कूल है जहां शिक्षकों की भारी कमी है। और स्कूलों में बच्चों की संख्या वा विभागीय सेटअप अनुसार शिक्षक नहीं तो कई ऐसी स्कूल है जहां शिक्षको का जमावाडा लगा हुआ है पूरे जिले में शिक्षा की बदहल व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है और ए सी रूम में बैठे जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी केवल खाना पूर्ति करते हैं बच्चों की पढ़ाई के प्रति जरा भी सरोकार और जिम्मेदार नहीं है।
