छुरा@@ जिले के पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा जिले में दिशनिर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी० सी० पटेल एवं एसडीओपी श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डी०एस०पी प्रवीण भारती थाना प्रभारी थाना छुरा के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने एवं पिलाने के लिए साधन उपलब्ध कराने वाले लोगो में लगाम लगाने के लिए थाना छुरा के प्र०आर० 511 धनुष निषाद एवं अन्य स्टाफ को हमराह लेकर शाम को धर पकड की कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से शराब बिकी करने वाले के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया हैं, जिसमें आरोपी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपया का अवैध कच्ची महुआ शराब पकड़ा गया। आरोपी कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करने पाया जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अभियान लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु डी०एस०पी प्रवीण भारती के नेतृत्व में प्र०आर० 511 धनुष निषाद, आरक्षक 441 डिगेश्वर साहू, आरक्षक 443 मुरलीधर चन्द्रा, आरक्षक 539 नूतन दीवान की सराहनीय भूमिका रही।
नया सवेरा योजना अंतर्गत नशे के विरूद्ध छुरा पुलिस की कार्यवाही । 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
