पाटन। दक्षिण पाटन के ग्राम बटरेल में 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है उस अवसर को ऐतिहासिक बनाने और अपने प्रभु श्री राम जी की मूर्ति स्थापना दिवस पर सुबह से ही ग्राम में सभी ग्रामवासियों ,श्रीराम भक्त जनों द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है ।
श्री राधाकृष्ण मंदिर सर्वराकार डा दयाराम साहू पूर्व विधायक ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जी की कई वर्षो के इंतजार के बाद 22 जनवरी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा है जिसमे सभी ग्रामीण उस दिन उत्सव मना रहे है ग्राम में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जागृति विद्यालय प्रांगण में श्रीहनुमान सुंदरकांठ का पाठ किया जावेगा , दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में 12 बजे से पूजा प्रारंभ ,दोपहर 2 बजे महा आरती, दोपहर 2.30 बजे महाप्रसादी वितरण , 3.30 बजे रामायण प्रारंभ ,6.00 बजे रामायण जी की आरती होगी ।
वही हितेश ज्वेलर्स के पास शाम 4 बजे श्री रामजी की शोभा यात्रा नगर भ्रमण के बाद रंगोली सजाओ, और शाम 6.30 बजे 1111 दीपो से भी अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर महा आरती ,माह प्रसादी वितरण होगा ,शाम 7.00 बजे रामायण व देश भक्ति से संबंधित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गीत, डांस आदि कार्यक्रम का आयोजन संपन्न होंगे। डा दयाराम साहू ने बताया कार्यक्रम को लेकर श्री राम भक्तो में बहुत उत्साह है कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी उत्साह से लगे है ।
भगवान श्री राम जी की अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को ग्राम बटरेल में भव्य कार्यक्रम
