प्रधानमंत्री के आवाह्न पर पाटन नगर के मंदिरों में लगातार साफ-सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है

पाटन – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर पूरे देश भर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी तीर्थ स्थलों व मंदिरों में साफ-सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में पाटन नगर में वार्ड 5 में स्थित अखरा दाई मंदिर में साफ सफाई करके स्वच्छता अभियान चला कर सभी मंदिरों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि 21 जनवरी को वार्ड 13 के शीतला मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा सभी नगर वासियों को स्वच्छता अभियान में सम्मानित होने के लिए आग्रह किया.इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, दामोदर चक्रधारी,केवल देवांगन,छबिश्याम देवांगन,नागेंद्र वर्मा,नीलू देवांगन,कुणाल शर्मा,मिलन देवांगन,वागेश वासशंकर,नितेश तिवारी,पवन विश्वकर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *