पाटन। ग्राम डगनिया(खम्हरिया) में आज 17 जनवरी 2024 , बुधवार से ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10000 रु. , द्वितीय 5000 रु. , तृतीय 3000 रु. सहित विभिन्न आकर्षक पुरस्कार रखा गया है।
प्रतियोगिता शुभारम्भ के मुख्य अतिथि सरपंच उषा नरेन्द्र वर्मा, अध्यक्षता समाजसेवी अरुण आडिल, विशेष अतिथि युवा नेता सन्दीप कश्यप, डोनेश्वर साहू होंगे। उक्त जानकारी आयोजक समिति के अध्यक्ष रूद्रकान्त वर्मा ने दी।
डगनिया में आज से ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ
