दुर्ग। मोहन नगर थाने के दो आरक्षक और एक हवलदार को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो बीएसएफ के जवान भी कोरोना पॉजीटिव हुए हैं। जवानों को पहले से ही क्वारंटाइन में रखा गया है। सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला ने बताया कि फिलहाल थाने के भीतर किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा थाने को सील करने की तैयारी की जा रही है
