राजनांदगांव–दाे दिन के पूर्ण लाकडाउन के दाैरान शनिवार काे शहर में कई दुकानें खुली हुई थी। शिकायत के बाद पहुंची नायब तहसीलदार काेमल ध्रुव की टीम ने उन दुकानाें काे न केवल बंद कराया, बल्कि 13 दुकानाें काे सील भी किया गया। कुछ दुकानें अाधी शटर खाेलकर चल रहीं थी। उन्हें भी समझाइश के साथ बंद कराया गया। प्रशासन की टीम पूरे दिन शहर का भ्रमण करती रहीं।
