छुरा @@@@@ नगर के गादीकोट मे चल रहे श्री शिव महापुराण कथा का पुर्णाहूती ,गीतापाठ एवं नौ कन्या भोज के साथ हुआ। नगर सिन्हा समाज के वरिष्ठ सियाराम सिन्हा एवं उनके परिवार जनों ने महापुराण कथा के अन्तिम दिवस मे क्षेत्र के सात ब्रह्माकुमारी बहनो को सौगात भेट कर सम्मान करते सभी से आशीर्वाद लिए। सिन्हा परिवार द्वारा ग्राम खड्मा के ओम शाँति भवन मे यह स्नेह मिलन सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खड्मा की प्रभारी राजयोगीनी ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने सिन्हा समाज ,क्षेत्रीय आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य संचालिका राजयोगनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी नवापारा(राजीम), गरियाबंद सेवाकेंद्र की प्रभारी बिन्दु बहन, कोपरा से ब्रह्माकुमारी कुन्ती बहन , चम्पारन की प्रभारी शकुन्तला बहन, एवं रसेला की सरोज बहन का आत्मीय स्वागत किया।वही कचना धुरुवा महाविद्यालय का प्राचार्य डा डी के साहू, सेवानिवृत शिक्षक सी आर सिन्हा,समाज प्रमुख शिवलाल सिन्हा,ग्राम प्रमुख अवध राम साहू,त्रिलोचन साहू,खेम लाल सिन्हा, प्राध्यापक नारायण लाल निषाद,प्रेष क्लब ब्लाक अध्यक्ष कुलश्वर सिन्हा,व तेज राम ध्रुव का संस्थान की ओर से ब्रह्माकुमारी बहनो व सिया राम सिन्हा दादा जी ने ईश्वरीय सौगात भेट कर सम्मान किया।व सभी ब्रह्माकुमारी बहनो का आशीर्वाद लिए ब्रह्मा भोजन कराये। राज योगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने सभा उपस्थित ग्रामवासी एवं संस्थान के सदस्यो को ब्रह्मा भोजन का महत्व एवं उसकी पुण्य प्राप्ति का महत्व बतायीवहीगरियाबंद,कोपरा,चम्पारण से पहुंची ब्रह्मा कुमारी बहनो ने भी अपने विचार रखे।वही सभी सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी बहनों ने सिया राम सिन्हा जी को ईश्वरीय सौगात देकर बधाई दिये। उपस्थित सभी लोगों को ब्र्ह्मभोज करा श्री शिव महापुराण कथा का पुर्णाहूती किया।इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या मे मातये बहने व रासेयो छात्र छात्राए मौजुद रहे।
पुर्णाहूती,गीतापाठ एवं ब्रह्माकुमारीयो की सम्मान के साथ श्री शिव महापुराण कथा का समापन
