स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

पाटन – स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के शुभ अवसर में शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कॉलेज पाटन में मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया युवा दिवस मनाया गया..इस अवसर पर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के सन्देश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर लेते का वाचन किया गया!इस अवसर पर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष दामोदर चक्रधारी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष केवल देवांगन,भाजयुमो मध्य मंडल महामंत्री सागर सोनी,भाजयुमो मध्य मंडल उपाध्यक्ष मिलन देवांगन,महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि नितेश तिवारी,सरजू मरकाम,डीकेश भीमगज,जागेश्वर देशलहरे सहित महाविद्यालय परिवार के अध्यापक एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *