खबर हेमंत तिवारी

पांडुका : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत छुरा उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने मौजूदा भाजपा सरकार वा उनके नेताओं पर तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि वर्तमान में प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतो में विकसित भारत संकल्प यात्रा में जो आयोजन किया जा रहा वो पूरा इन दिनों भाजपा करण नजर आ रहा है।मिश्रा ने बताया कि यह एक सरकारी आयोजन है,सरकारी फंड से आयोजन का खर्च हो रहा हैं। साथ ही सरकार बदलते ही जिले के अधिकारियों ने भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।पूरे सरकारी आयोजन में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहते हैं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमन्त्रित करना तो दूर जानकारी देना भी मुनासिब नहीं समझ रहे है।आगे मिश्रा ने बताया कि है। सरकारी आयोजन में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रोटोकॉल के तहत आमन्त्रित कर मंच में स्थान देना एक स्वच्छ परम्परा का पालन करना चाहिए।लेकिन राज्य सरकार बनने के बाद भाजपा नेता ही अपने आप को स्वंभू मान रहे हैं और अधिकारी कर्मचारी भी अपने कर्तव्य निर्वाह को भूल गए हैं ।जिससे जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का अनादर हो रहा जो उचित नहीं है।यदि ऐसा ही निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की सरकारी कार्यक्रमों में उपेक्षा की जाती रही तो युवा कांग्रेस गरियाबंद अपनी पूरी शक्ति से पुरजोर विरोध दर्ज करायागा ।क्यों की विभिन्न विभागो की स्टॉल लगाकर जब आप शासन की योजनाओं को आम जनता को बता रहे हो उनकी मांगे और समस्या सुन रहे हो तो कार्यक्रम सरकारी हुआ ना फिर इस सरकारी कार्यक्रम का भाजपाई करण क्यों किया जा रहा है।और सभी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाजपा के मंडल सहित जिले के पदाधिकारी ही नजर आ रहे है।
